प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन जना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को योजना में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, योजना में आवेदन की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।

- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर नीचे आपको तीन विकल्प – शिशु, किशोर, तरुण दिखाई देंगे,आपको इनमे अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

- यहाँ से फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होगी।
- सारी जानकरी भरकर आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना होगा।
- अब फॉर्म की आखिर बार जांच करके इसे अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जमा करवा दें।
- इस तरह आपकी योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- जिसके बाद आपके फॉर्म सत्यापन होने के बाद एक महीने बाद योजना के अंतर्गत आपको ऋण प्रदान कर दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment